*जोड़ो में चिकनाई बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?*
उम्र बढ़ने के साथ-साथ घुटनों में ग्रीस की कमी होने लगती है। हड्डियों में अकड़ाहट होना, हड्डियों से कट-कट की आवाज आना यह सभी ग्रीस कम होने के कारण होता हैं ।
शरीर स्वस्थ होने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है।जोड़ों में चिकनाई खत्म होने से उनमें दर्द व सूजन की समस्या होने लगती है।
*कारण-जोड़ो में चिकनाई कम होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं।*
● अधिक चिंता करना
●गिरने से चोट लगना
●कब्ज रहना
●रिफाइंड तेल का अधिक सेवन
● कम मात्रा में पानी पीना
●शरीर में कैल्शियम की कमी होना
●खड़े होकर पानी पीना
●फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन करना
●पोषण युक्त खाना ना खाना
● ज्यादा दवाओं का सेवन करना
●विटामिन डी की कमी होना
जोड़ों की चिकनाई बढ़ाने के लिए नारियल, बादाम, अखरोट, कच्ची हल्दी, आंवला, सहजन की फली, एलोवेरा का सेवन करना चाहिए।
अत्यधिक मिर्च-मसाले,अचार,खट्टा, वादी युक्त भोजन से परहेज करना चाहिए। खाने में नमक का प्रयोग कम करना चाहिए।
*घरेलू उपचार-*
अत्याधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।
अत्याधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।
नियमित रूप से कच्चे लहसुन का सेवन करना चाहिए।
सुबह शाम 20-25 मिनट पैदल चले।
कुछ समय के लिए योगा करें जिसमें अनुलोम विलोम कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए।
मैंथीदाना के सेवन से दर्द और सूजन में आराम मिलता है इसके लिए मैंथीदाना चूर्ण को पानी से सेवन करें या रात को पानी में मैंथीदाना भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट मैंथीदाना खाकर इस पानी को पीना चाहिए।
एलोवेरा जूस का सेवन करें ।
सुबह खाली पेट 3-4 अखरोट खाएं ।
भोजन में दालचीनी, जीरा, अदरक, हल्दी का प्रयोग ज्यादा करें।
नारियल पानी का सेवन करें।
🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः।
सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु।
मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें