लालदासी सम्प्रदाय में देवी - पूजा निषेध क्यों ? माता वैष्णव मन्दिर जम्मू में तीन पिन्डीयों की पूजा की जाती है, जिनमें एक कालीमाता, मध्य में महालक्ष्मी व तीसरी सरस्वती माता। इन तीनों शक्तियों को वैष्णव माता के नाम से जाना जाता है । देवी शक्ति को मानव का आदि सनातन रूप माना गया है, जिसके बिना मानव धर्म का सांसारिक स्वरूप अधूरा है । इन्हीं देवी शक्तियों में दुर्गा के नौ रूप हैं तथा अनेक देवी शक्तियाँ यथा संतोषी माता, करणी माता, वैष्णवी माता, मुम्बा देवी आदि सम्पूर्ण भारत में पूजी जाती हैं । जिनकी पूजा - अर्चना में बलि चढ़ाने व मद्यपान की प्रथा प्रचलित है । श्री लालदास जी महाराज श्री राम का स्मरण करते थे तथा उन्हीं के जीवन चरित्र को अपना आदर्श माना है । विष्णु भगवान स्वयं लालदास जी के गुरु थे अतः लालजी ने अपने गुरु की शिक्षा के अनुसार अपने आराध्य श्रीराम की जीवन शैली को अपना कर जीव हत्या ( बलि प्रथा ), मद्यपान, तम्बाकू सेवन अथवा अन्य प्रकार की वस्तु का सेवन से सर्वथा दूर रहे क्योंकि ये सभी आसुरी वृत्ति को बढ़ावा देने वाली हैं । भक्त की जिज्ञासा लालदासी सम्प्रदाय में देवी पूजा निषेध क्यों है...