भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 17 चीजें, हो सकते हैं कई नुकसान खाने की कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू पर गलत असर पड़ता है भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 17 चीजें, हो सकते हैं कई नुकसान db हमारी आदत होती है कि हम कुछ भी सामान लाकर उसे फ्रेश रखने के लिए सीधे फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आप पर ही भारी पड़ सकती है? दरअसल कई ऐसी खाने की चीजें होती हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू पर गलत असर पड़ता है और इसी वजह से वह हेल्दी फूड भी आपके लिए नुकसान दायक बन सकता है. यहां उन 17 आइटम की लिस्ट है जिन्हें फ्रिज से दूर रखना चाहिए. इन्हें रूम टेंपरेचर पर रखना ही सही होता है: 1- टमाटर : अगर टमाटर को फ्रिज में रखा जाए तो वह अपना टैंगी फ्लेवर खो देता है. टमाटर को बेस्वाद और उसका टेक्सचर बदलने से बचाने के लिए उसे फ्रिज से दूर ही रखें. 2- केला : केले को पकने के लिए रूम टेंपरेचर की जरूरत होती है. अगर आप केले को कच्चा ही रखना चाहते हैं तो उसे फ्रिज में रख सकते हैं. एक्सपर्ट्स की सलाह होती है कि केले फ्रिज से...