सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 17 चीजें, हो सकते हैं कई नुकसान

भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 17 चीजें, हो सकते हैं कई नुकसान
खाने की कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू पर गलत असर पड़ता है
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 17 चीजें, हो सकते हैं कई नुकसान  
db
हमारी आदत होती है कि हम कुछ भी सामान लाकर उसे फ्रेश रखने के लिए सीधे फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आप पर ही भारी पड़ सकती है? दरअसल कई ऐसी खाने की चीजें होती हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू पर गलत असर पड़ता है और इसी वजह से वह हेल्दी फूड भी आपके लिए नुकसान दायक बन सकता है.

यहां उन 17 आइटम की लिस्ट है जिन्हें फ्रिज से दूर रखना चाहिए. इन्हें रूम टेंपरेचर पर रखना ही सही होता है:

1- टमाटर : अगर टमाटर को फ्रिज में रखा जाए तो वह अपना टैंगी फ्लेवर खो देता है. टमाटर को बेस्वाद और उसका टेक्सचर बदलने से बचाने के लिए उसे फ्रिज से दूर ही रखें.

2- केला : केले को पकने के लिए रूम टेंपरेचर की जरूरत होती है. अगर आप केले को कच्चा ही रखना चाहते हैं तो उसे फ्रिज में रख सकते हैं. एक्सपर्ट्स की सलाह होती है कि केले फ्रिज से बाहर किसी हवादार और सूखी जगह पर रखने चाहिए.

3- एवोकौडो : इन्हें फ्रिज में रखने से इनके पकने की रफ्तार धीमी हो जाती है. मतलब यह कि ये लंबे समय तक कच्चे ही रह जाते हैं. वहीं अगर आप इन्हें इनके वास्तविक स्वाद में खाना चाहते हैं तो बाहर ही रखें और नैचुरली पकने दें.

4- तरबूज : तरबूज को हमेशा ताजा ही खा लेना चाहिए. फ्रिज में रखने से इसके एंटिऑक्सिडेंट्स खत्म हो जाते हैं. अगर आप भी तरबूज काटकर फ्रिज में ठंडा कर खाने वालों में से हैं तो ऐसा कभी न करें.

5- बैंगन : ये टेंपरेचर को लेकर काफी सेंसिटिव होते हैं. अगर इन्हें 10 डिग्री से कम तापमान पर रखा जाता है तो इनका टेक्सचर और फ्लेवर खराब हो सकता है. इन्हें दूसरी सब्जियों और फलों से दूर रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए.

6- शहद : शहद फ्रिज में रखने से टाइट हो जाता है और आप इसे खा नहीं पाएंगे. शहद को लेकर कहा जाता है कि इसे सालों तक रखा जा सकता है और इसके लिए फ्रिज की भी जरूरत नहीं.

7- लहसुन : यह फ्रिज के लिए बनी ही नहीं है. ठंड की वजह से इसमें अंकुर निकल सकते हैं. इसके अलावा यह रबर की तरह लचीली भी हो सकती है. यह एक ऐसी चीज है जिसके लिए हवा का सर्कुलेशन बहुत जरूरी है.

8- चॉकलेट : जब भी आप फ्रिज से चॉकलेट निकालते होंगे तो उस पर एक सफेद लेयर दिखती होगी. यह लेयर उस फैट की होती है जो चॉकलेट में नैचुरली मौजूद होता है. इसका सेहत पर तो कोई नुकसान नहीं होता लेकिन यह चॉकलेट का स्वाद बिगाड़ सकता है इसलिए चॉकलेट को स्टोर करने के लिए फ्रिज की जगह कोई और ऐसा कोना ढूंढें जहां रौशनी कम और थोड़ी ठंडक हो.


9- आलू : इन्हें फ्रिज में रखने से इनमें मौजूद स्टार्च सड़ने लगता है. इस वजह से ये इनका स्वाद खराब हो सकता है. इसके अलावा आलू को फ्रिज में रखने से पकाने के दौरान इसका रंग काला पड़ने लगता है.

10- प्याज : इन्हें फ्रिज में रखने से ये मुलायम पड़ जाते हैं. अगर आप इन्हें लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो फ्रिज से दूर ही रखें.

11- अंडे : अंडों को फ्रिज में रखने से इनके बाहरी शेल पर बैक्टीरिया बनने लगते हैं. इस वजह से ये खाने लायक नहीं बचते इसलिए अंडों को रूम टेंपरेचर पर रखने की सलाह दी जाती है.

12- स्ट्रॉबेरी : फ्रिज में रखने की वजह से स्ट्रॉबेरी की मिठास खत्म हो जाती है. अगर आप इनका असल स्वाद चखना चाहते हैं तो इन्हें खरीदें और धोकर तुरंत ही खा लें.

13- आड़ू : इसे भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे उनकी न्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं. अगर आप इन्हें बाहर रखते हैं तो बेहतर तरीके से पक कर अपने नैचुरल स्वाद में रहते हैं.

14- ब्रेड : कम टेंपरेचर खाने की कई चीजों को सुखा सकता है. ऐसा ही असर ब्रेड पर होता है. अगर आप ब्रेड फ्रिज में रखते हैं यह सूख सकती हैं.

15- पीनट बटर : पीनट बटर को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. क्योंक इससे वह सूख जाता है और इसकी क्रीमी टेक्सचर खराब हो जाता है. मतलब ये कि आप इसे आसानी से ब्रेड पर नहीं लगा पाएंगे.

16- टोमेटो सॉस : सॉस में अपने-आप ही बहुत से प्रेजर्वेटिव होते हैं जो इसे जल्दी खराब होने से बचाते हैं. मतलब ये कि आपको इन्हें फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है.

17- संतरे : सिट्रस फ्रूट्स यानी नींबू, संतरा, किन्नू जैसे फ्रूट्स को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये एसेडिक होते हैं और ठंडा टेंपरेचर इन्हें खराब कर सकता है।




ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः।
सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु।
मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*इन नौ औषधियों में वास है नवदुर्गा का*

*इन नौ औषधियों में वास है नवदुर्गा का*  *औषधी: सम्प्रवक्ष्यामि महारक्षा विधायिनी ।* *महाकाली तथा चण्डी वाराही चेश्वरी तथा ।।* *सुदर्शना तथेन्द्रेणी गात्रास्या रक्षयन्ति तम् ।* *बला चातिबला भीरूर्मुसली सहदेव्यपि ।।* *जाती च मल्लिका यूथी गारुड़ी भृङ्गराजक:।* *चक्ररूपा महौषध्यो धारिताविजयादिदा: ।।अग्निपुराण १२५/४३-४५*  मां दुर्गा नौ रूपों में अपने भक्तों का कल्याण कर उनके सारे संकट हर लेती हैं।  इस बात का जीता जागता प्रमाण है, संसार में उपलब्ध वे औषधियां,जिन्हें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के रूप में जाना जाता है। नवदुर्गा के नौ औषधि स्वरूपों को सर्वप्रथम मार्कण्डेय चिकित्सा पद्धति के रूप में दर्शाया गया। चिकित्सा प्रणाली का यह रहस्य वास्तव में ब्रह्माजी ने दिया था जिसे बारे में दुर्गाकवच में संदर्भ मिल जाता है। ये औषधियां समस्त प्राणियों के रोगों को हरने वाली हैं।  शरीर की रक्षा के लिए कवच समान कार्य करती हैं। इनके प्रयोग से मनुष्य अकाल मृत्यु से बचकर सौ वर्ष जी सकता है। आइए जानते हैं दिव्य गुणों वाली नौ औषधियों को जिन्हें नवदुर्गा कहा गया है। १ प्रथम शैलपुत्री यानि ...

बुज़ुर्गों का सम्मान करें यह हमारी धरोहर है ...

पिता जिद कर रहे थे कि उसकी चारपाई गैलरी में डाल दी जाये। बेटा परेशान था। बहू बड़बड़ा रही थी..... कोई बुजुर्गों को अलग कमरा नही देता। हमने दूसरी मंजिल पर कमरा दिया.... सब सुविधाएं हैं, नौकरानी भी दे रखी है। पता नहीं, सत्तर की उम्र में सठिया गए हैं गैलरी से सबका निकलना आना जाना है पता नही वहां क्यो पड़े रहना चाहते हैं? पिता कमजोर और बीमार हैं चारपाई से उठ भी नही पाते.... जिद कर रहे हैं, तो उनकी चारपाई गैलरी में डलवा ही देता हूँ। अमित ने सोचा। पिता की इच्छा  पू्री करना उसका स्वभाव था। अब पिता की चारपाई गैलरी में आ गई थी। हर समय चारपाई पर पडे रहने वाले पिता अब टहलते टहलते गेट तक पहुंच जाते । कुछ देर लान में टहलते । लान में खेलते नाती - पोतों से बातें करते , हंसते , बोलते और मुस्कुराते । कभी-कभी बेटे से मनपसंद खाने की चीजें लाने की फरमाईश भी करते । खुद खाते , बहू - बटे और बच्चों को भी खिलाते .... धीरे-धीरे उनका स्वास्थ्य अच्छा होने लगा था। दादा !  मेरी बाल फेंको... गेट में प्रवेश करते हुए अमित ने अपने पाँच वर्षीय बेटे की आवाज सुनी, तो अमित अपने बेटे को डांटने लगा... अंशुल बाबा बुजुर...

जोड़ों और मांसपेशियों का बढ़ता दर्द

जोड़ों और मांसपेशियों का बढ़ता दर्द एक अध्ययन के मुताबिक 1999-2010 के बीच मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द से जुड़ी बीमारियों में 45 फीसदी का इजाफा हुआ है। शोध बताते हैं कि भविष्य में मानसिक रोगों के बाद मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द की बीमारी दूसरी सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या होगी।  समय पर सही जांच व उपचार के बारे में बता रही हैं एम्स के डिपार्टमेंट ऑफ रूमैटॉलजी में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमा कुमार देश में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां मधुमेह, रक्तचाप, दिल के रोग आदि बढ़ रहे हैं, लेकिन एक और बीमारी है, जो तेजी से अपने पैर पसार रही है। खेद की बात यह है कि इसकी ओर नीति-निर्माताओं का ध्यान भी कम है। यह रोग है मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द से जुड़ा गठिया या आर्थ्राइटिस। इसमें मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, सूजन, लालिमा पैदा होती है। इसके रोगी को उठने-बैठने, चलने-फिरने, झुकने या किसी खास किस्म का कार्य करने में तकलीफ होती है। इसे रूमैटिज्म या गठिया कहते हैं। गठिया की बीमारी करीब दो सौ किस्म की होती है। कई बार कई किस्म के बुखार या कभी-कभी मांसपेशियों के दबने या उन पर दबाव पड़ने की वजह ...