सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गर्मियों में कैसे बनाये बॉडी*

*गर्मियों में कैसे बनाये बॉडी*
 

गर्मी में न सिर्फ वातावरण, बल्कि शरीर का तापमान भी बढ़ता है। बेचैनी, घबराहट, सुस्ती के अलावा पेट संबंधी परेशानियां इस मौसम में आम हैं।


*डाइट और दिनचर्या में थोड़ी फेरबदल कर के*

पसीना, डिहाइड्रेशन, बेचैनी, घबराहट, सुस्ती और ऊर्जा में कमी गर्मी के मौसम में आम लक्षण हैं। लेकिन इस मौसम में भी कुछ सावधानियां रख लें तो सुस्ती को दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए मौसम के अनुकूल डाइट के साथ ही अपनी फिटनेस दिनचर्या को संतुलित रखना होगा। जानें इस मौसम में कैसा हो खानपान और किस तरह रखें खुद को फिट और स्वस्थ।

*डाइट टिप्स*


दिन की शुरुआत हलके गुनगुने पानी में नीबू और शहद के साथ करें। सुबह उठने के बाद ग्रीन टी लें। देर तक बिना खाए रहने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। थोडी-थोडी देर में खाने से ओवरईटिंग से भी बचा जा सकता है। 

*नारियल पानी-* गर्मियों में हमें नारियल पानी पीना चाहिए क्योंकि नारियल पानी में कैल्सियम होता है,जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है खासकर गर्मियों में

*किवी-* वेसे तो गर्मियों के मोसम में सारे फल लाभकारी होते है,लेकिन किवी एक ऐसा फल है जो हमारे लिए एक वरदान साबित हुआ है.खासकर हृदय रोगियों के लिए, दांत की समस्याओ के लिए, किडनी के मरीजों के लिए, हड्डियों की बीमारी के मरीजों के लिए और ब्रेन के लिए. किवी ब्लड सेल्स बनाता है. इसमें विटामिन b और c होता है जो की हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है

*दही-* गर्मियों में हमें सुबह,शाम और दोपहर को दही का सेवन कारण चाहिए. क्योंकि दही के सेवन से हमें ठंडक मिलती है. लेकिन इस बात का जरुर ध्यान रखें कि शाम के 6 बजे के बाद दही का सेवन न करें.क्योंकि शाम को दही खाने से पेट की समस्याएँ हो जाती है.जिन लोगों को चेहरे पर आयल ज्यादा आता है उनको खुबानी और अप्रिकोट का सेवन करना चाहिए. क्योंकि ये दोनों आयल को खत्म कर देती है

*नींबू पानी का सेवन ज्यादा करें*

*कच्चा आम-* गर्मियों में हमें कच्चे आम का पन्ना बनाकर पीना चाहिए. यह बहुत ही टेस्टी होता है और ठंडक देता है,गर्मी को खत्म करता है

*लस्सी*- लस्सी का सेवन भी लाभकारी होता है. इससे हमें लिक्टीक एसिड मिलता है और यह हमें फुर्ती देती है. लस्सी में खाना पचाने की ताकत होती है

*खीरा-* जिन लोगों को गर्मियों में ज्यादा आयल आता है उन लोगों को खीरे का सेवन करना चाहिए. यह गैस,एलर्जी में भी मददगार है. खीरे में 96%पानी होता है.यह हमारे शरीर से पानी की कमी को खत्म करता है

*कटहल-* यह कददू जैसा होता है. इसके सेवन से ब्लड का प्रेसर कम होता है और हार्ट अटैक की समयस्या कम होती है

*तरबूज –* तरबूज पानी का सोर्स माना जाता है. क्योंकी इसमे 96% पानी होता है. तरबूज से हमें सोडियम,पोटासियम और कल्सियम मिलता है

*जामुन-* जामुन युरीन में शक्कर की मात्रा कम करती है. इसमें 95%पानी होता है. जामुन शरीर को एंटीओक्सीडेंट देता है. इसलिए गर्मियों में जामुन का सेवन करना चाहिए

*सत्तु-* इसे चने,गेंहू और जों को पीसकर बनाया जाता है. सत्तु को पानी में मिलकर पिएं. गर्मी में यह रामबाण माना जाता है.

*आम-* आम में विटामिन c और आयरन होता है. इसका सेवन करना चाहिए. ऑयली स्किन वालों को बहुत ज्यादा आम नहीं खाने चाहिए क्योंकि इससे पिम्पल्स निकल आते हैं.

गर्मियों में तुरंत पकाया हुआ भोजन ही करें,क्योंकि इस मौसम में सब्जी (खासतौर पर टमाटर-आलू वाली रसेदार सब्जियां), दालें जल्दी खराब हो जाती हैं। सुपाच्य भोजन करें और गरिष्ठ भोजन से दूर रहें।

गर्मियों में चाय-कॉफी का सेवन कम करें। इसके बजाय जूस, आइस-टी, दही, लस्सी, छाछ, सत्तू, नीबू-पानी, आम पना, बेल शर्बत, नारियल पानी, गन्ने के रस को अपनी डाइट में शामिल करें।घर में हर समय ग्लूकोज, इलेक्ट्रॉल के अलावा पुदीना और आम पना अवश्य रखें।

बाहर की गर्मी से आकर तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं। इसके बजाय सुराही, मटके या घडे के पानी को प्राथमिकता दें। ठंडे पेय पदार्थ से दूर रहें। अत्यधिक ठंडे खाद्य या पेय पदार्थ पाचन क्रिया के अलावा शरीर के नैचरल कूलिंग सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

सुपाच्य व हलकी सब्जियां गर्मियों का उपहार हैं। गाजर, टमाटर, पालक, अलावा पानी से भरपूर लौकी-तोरई जैसी सब्जियां कम कैलरी वाली होती हैं, साथ ही इनसे एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। इनमें गर्मी से लडने की ताकत होती है।

*अल्पाहार का नुस्खा*

गर्मियों में लाइट डाइट बेहतर है। मौसमी फल भरपूर मात्रा में खाएं। पेट भरा रहेगा और कैलरी भी घटेगी। पानी खूब पिएं। नॉनवेज खाद्य पदार्थो के अलावा गर्म मसाले, लाल मिर्च और तली-भुनी चीजें कम खाएं। हफ्ते में एक दिन केवल लिक्विड डाइट ले सकते हैं। डिनर लाइट करें। डिनर के बाद तुलसी लेमन टी या आइस-टी ली जा सकती है। बच्चो लिए घर में ही फ्रूट पंच या फ्रूट आइसक्रीम बना सकती हैं। बच्चे दूध पीने में ना-नुकर करें तो दूध से आटा गूंथ लें और उसी की रोटी बना कर उन्हें दें। इस मौसम में जौ के आटे का अधिक सेवन करें। पुदीने की चटनी, आम पना, दही, छाछ व सत्तू को नियमित खानपान में शामिल करें।

*लाइट एक्सरसाइज फिट रहे*

सर्दियों में जो अतिरिक्त किलो वजन में जुड जाते हैं, उन्हें कम करने के लिए गर्मियां मुफीद हैं। सुबह-शाम की वॉक और घर में हलकी-फुलकी एक्सरसाइज गर्मियों में फिट रखने के लिए पर्याप्त है। किसी बीमारी का इलाज हो रहा हो तो डॉक्टर की अनुमति लें।


*कौन सी एक्सरसाइज रखेंगी आपको चुस्त*



गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अलस्सुबह और देर शाम की वॉक करना बेहतर है। सुबह पांच से सात बजे का समय मॉर्निग वॉक के लिए सबसे अच्छा है। डिनर के बाद 15-20 मिनट की वॉक भी गर्मियों में फिट रखेगी।
पुशअप्स शरीर को वॉर्मअप करने के लिए जरूरी हैं। यह सिंपल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग है। इससे शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है। थाईज, हिप्स, क्वॉड्स शरीर के निचले हिस्से की एक्सरसाइज है
बर्पीज पूरे शरीर के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज है। इसे स्क्वॉट थ‌र्स्ट एक्सरसाइज भी कहते हैं।
साइड प्लैंक्स से पेट के आस पास, पीठ और कंधों का व्यायाम होता है।
वॉकिंग लंजेज भी शरीर के निचले हिस्से जैसे ग्लुटील, क्वॉड्रिसेप्स और हेमस्ट्रिंग्स को मजबूत करती है। यह एक बेहतरीन कार्डियो वैस्कुलर एक्सरसाइज है।
ओब्लीक से कमर के इर्द-गिर्द जमी चर्बी दूर होती है।
सुपरमैन प्लैंक पॉजिशन में सुपरमैन की तरह ही खडा होना पडता है।
ट्राइसेप्स डिप्स में बांहों के आसपास जमा सैल्युलाइट दूर होता है।


🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः।
सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु।
मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*इन नौ औषधियों में वास है नवदुर्गा का*

*इन नौ औषधियों में वास है नवदुर्गा का*  *औषधी: सम्प्रवक्ष्यामि महारक्षा विधायिनी ।* *महाकाली तथा चण्डी वाराही चेश्वरी तथा ।।* *सुदर्शना तथेन्द्रेणी गात्रास्या रक्षयन्ति तम् ।* *बला चातिबला भीरूर्मुसली सहदेव्यपि ।।* *जाती च मल्लिका यूथी गारुड़ी भृङ्गराजक:।* *चक्ररूपा महौषध्यो धारिताविजयादिदा: ।।अग्निपुराण १२५/४३-४५*  मां दुर्गा नौ रूपों में अपने भक्तों का कल्याण कर उनके सारे संकट हर लेती हैं।  इस बात का जीता जागता प्रमाण है, संसार में उपलब्ध वे औषधियां,जिन्हें मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के रूप में जाना जाता है। नवदुर्गा के नौ औषधि स्वरूपों को सर्वप्रथम मार्कण्डेय चिकित्सा पद्धति के रूप में दर्शाया गया। चिकित्सा प्रणाली का यह रहस्य वास्तव में ब्रह्माजी ने दिया था जिसे बारे में दुर्गाकवच में संदर्भ मिल जाता है। ये औषधियां समस्त प्राणियों के रोगों को हरने वाली हैं।  शरीर की रक्षा के लिए कवच समान कार्य करती हैं। इनके प्रयोग से मनुष्य अकाल मृत्यु से बचकर सौ वर्ष जी सकता है। आइए जानते हैं दिव्य गुणों वाली नौ औषधियों को जिन्हें नवदुर्गा कहा गया है। १ प्रथम शैलपुत्री यानि ...

बुज़ुर्गों का सम्मान करें यह हमारी धरोहर है ...

पिता जिद कर रहे थे कि उसकी चारपाई गैलरी में डाल दी जाये। बेटा परेशान था। बहू बड़बड़ा रही थी..... कोई बुजुर्गों को अलग कमरा नही देता। हमने दूसरी मंजिल पर कमरा दिया.... सब सुविधाएं हैं, नौकरानी भी दे रखी है। पता नहीं, सत्तर की उम्र में सठिया गए हैं गैलरी से सबका निकलना आना जाना है पता नही वहां क्यो पड़े रहना चाहते हैं? पिता कमजोर और बीमार हैं चारपाई से उठ भी नही पाते.... जिद कर रहे हैं, तो उनकी चारपाई गैलरी में डलवा ही देता हूँ। अमित ने सोचा। पिता की इच्छा  पू्री करना उसका स्वभाव था। अब पिता की चारपाई गैलरी में आ गई थी। हर समय चारपाई पर पडे रहने वाले पिता अब टहलते टहलते गेट तक पहुंच जाते । कुछ देर लान में टहलते । लान में खेलते नाती - पोतों से बातें करते , हंसते , बोलते और मुस्कुराते । कभी-कभी बेटे से मनपसंद खाने की चीजें लाने की फरमाईश भी करते । खुद खाते , बहू - बटे और बच्चों को भी खिलाते .... धीरे-धीरे उनका स्वास्थ्य अच्छा होने लगा था। दादा !  मेरी बाल फेंको... गेट में प्रवेश करते हुए अमित ने अपने पाँच वर्षीय बेटे की आवाज सुनी, तो अमित अपने बेटे को डांटने लगा... अंशुल बाबा बुजुर...

जोड़ों और मांसपेशियों का बढ़ता दर्द

जोड़ों और मांसपेशियों का बढ़ता दर्द एक अध्ययन के मुताबिक 1999-2010 के बीच मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द से जुड़ी बीमारियों में 45 फीसदी का इजाफा हुआ है। शोध बताते हैं कि भविष्य में मानसिक रोगों के बाद मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द की बीमारी दूसरी सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या होगी।  समय पर सही जांच व उपचार के बारे में बता रही हैं एम्स के डिपार्टमेंट ऑफ रूमैटॉलजी में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमा कुमार देश में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां मधुमेह, रक्तचाप, दिल के रोग आदि बढ़ रहे हैं, लेकिन एक और बीमारी है, जो तेजी से अपने पैर पसार रही है। खेद की बात यह है कि इसकी ओर नीति-निर्माताओं का ध्यान भी कम है। यह रोग है मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द से जुड़ा गठिया या आर्थ्राइटिस। इसमें मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, सूजन, लालिमा पैदा होती है। इसके रोगी को उठने-बैठने, चलने-फिरने, झुकने या किसी खास किस्म का कार्य करने में तकलीफ होती है। इसे रूमैटिज्म या गठिया कहते हैं। गठिया की बीमारी करीब दो सौ किस्म की होती है। कई बार कई किस्म के बुखार या कभी-कभी मांसपेशियों के दबने या उन पर दबाव पड़ने की वजह ...